{"_id":"66f1c171cff21bcc380c7024","slug":"old-man-riding-a-bicycle-died-in-a-road-accident-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-121208-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में साइकिल सवार वृद्ध की मौत
Tue, 24 Sep 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
- दुधारा क्षेत्र के चिउटना चौराहे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के चिउटना चौराहे के पास सोमवार को शाम लगभग पांच बजे बोलेरो वाहन की ठोकर से लगभग 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
पचदेउरा निवासी मृतक वृद्ध परमात्मा पुत्र रामदेव वर्मा का घर चिउटना चौराहे के दक्षिण तरफ सेमरियावां-टेमा रहमत मार्ग पर है। वह साइकिल से चिउटना चौराहे से घर की तरफ जा रहा था कि टेमा रहमत की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन चालक ने ठोकर मार दी इस दौरान वृद्ध व्यक्ति गंभी ररूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां ले जाने पर डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।
मृतक के परिवार में पत्नी मीना वर्मा के अतिरिक्त तीन लड़के और चार लड़कियां हैं। मृतक के सभी बच्चे दूसरे प्रदेश में रहते हैं। बोलेरो वाहन चिउटना चौराहे पर स्थित गोल्डन होटल के मालिक की बताई जा रही है। फिलहाल इस संबंध में स्थानीय पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक सूचना के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक परिजनों के तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।