फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   old man died due to bike accident

Sant Kabir Nagar News: बाइक की चपेट से बुजुर्ग की गई जान

Sat, 25 Feb 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 25 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
old man died due to bike accident
पीड़ित पत्नी ने गांव के ही निवासी बाइक चालक पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन

आरोपी बाइक चालक को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के कठहां गांव में शुक्रवार शाम बाइक की चपेट में आने बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर शनिवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
धर्मसिंहवा क्षेत्र के कठहां गांव की रहने वाली बासमती ने बताया कि उनके 65 वर्षीय पति भागीरथी शुक्रवार शाम लगभग सात बजे गांव के बाहर बने दूसरे घर से खाना खाने के लिए घर आ रहे थे। उसी दौरान गांव का ही एक युवक मुसहरा की तरफ से तेज गति से लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए गुजरा और उसके पति को चपेट में ले लिया। आरोप है कि बाइक चालक बिना हॉर्न बजाए ही उसके पति को अपने चपेट मे ले लिया। इस हादसे में पति घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। पति के सिर में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन घायल पति को इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित पत्नी बासमती की तहरीर पर आरोपी सुफल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वाहन की भी तलाश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed