फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Old man beaten to death in a dispute over throwing ashes in sant kabir nagar

Sant kabir Nagar News: संतकबीरनगर में वृद्ध की पीटकर हत्या, राख फेंकने को लेकर था विवाद

Tue, 17 Jan 2023 05:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Jan 2023 05:09 PM IST
सार

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि राख फेंकने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखाई दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
Old man beaten to death in a dispute over throwing ashes in sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के नीबा होरिल में मंगलवार सुबह राख फेंकने के विवाद में कुछ लोगों ने वृद्ध की पिटाई कर दी। आरोप है कि जान बचाकर भागते दौरान धक्का देकर गिरा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दंपती समेत छह लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नीबा होरिल गांव निवासी रामबुझ (70) और कुबेरनाथ (60) पट्टीदार हैं। दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह रामबुझ की नातिन कौशिल्या घर के पश्चिम स्थित कूड़े के ढेर पर राख फेंक रही थी। इस बात को लेकर रामबुझ और कुबेरनाथ के परिजनों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


पीड़ित नातिन कौशिल्या, बहू पूजा का आरोप है कि कुबरेनाथ बेटियों के साथ मिलकर रामबुझ की पिटाई की। जान बचकर भागते समय धक्का दे दिया। परिजन रामबुझ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीओ दीपांशी राठौर, एसओ संतोष मिश्र मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। रामबुझ के दो बेटे सुमिरन और प्रदीप हैं। समुरिन बंगलूरू और प्रदीप मुंबई गए हैं। पीड़ित पत्नी चंद्रावती देवी का रो- रोकर बुरा हाल था। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कुबेरनाथ और उनकी पत्नी फूलमती और चार बेटियों पर गैर इरादत हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।


एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि राख फेंकने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखाई दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed