फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Old cyclist injured in collision with tempo

Sant Kabir Nagar News: टेंपों की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल

Sat, 30 Sep 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 30 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Old cyclist injured in collision with tempo
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के बस्ती-महुली मार्ग पर शुक्रवार को साइकिल से बैंक जा रहे वृद्ध को अनियंत्रित टेंपो ने चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरकर वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के धायपोखर गांव निवासी श्रीराम (65) शुक्रवार को साइकिल से छितही स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा जाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह सिदाही गांव मोड़ के निकट पहुंचे। पीछे से आ रहे अनियंत्रित टेंपो ने चपेट में ले लिया। श्री राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को टेंपो चालक ने अपने टेंपो में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में भर्ती कराया। वहां इलाज चल रहा है। सूचना पाकर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के अनुसार हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed