फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Officials should intensify night-time checking drives.

Sant Kabir Nagar News: रात्रिकालीन चेकिंग अभियान तेज करें अधिकारी

Sun, 28 Jun 2026 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Officials should intensify night-time checking drives.
बस्ती। डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने शनिवार को रेंज कार्यालय पर तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में बिंदुवार अपराधों की समीक्षा की। डीआईजी ने कहा कि लंबित व आंशिक विवेचना का प्राथमिकता के आधार पर समय के अंदर शीघ्र निस्तारण कराए।
विज्ञापन

उन्होंने ने गैंगस्टर, वांछित, पुरस्कार घोषित, जिला बदर, एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी कराई जाए। चोरी और वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही गो-तस्करी की प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि रात्रिकालीन चेकिंग को तेज किया जाए जिससे की संगीन अपराध पर लगाम लग सके।
विज्ञापन

महिला अपराध एवं एससीएसटी, पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई कराई जाए। गुमशुदा की शत प्रतिशत बरामदगी की कार्रवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि आपरेशन गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों के निस्तारण व गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर व धारा 10 के तहत कार्रवाई में तेजी लाए। पोर्टल पर 45 दिवस से अधिक लंबित अभियोगों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए विस्तार से जानकारी देकर सभी को ट्रैफिक एक्शन प्लान तैयार कर कार्रवाई का निर्देश दिया। गोष्ठी में एसपी बस्ती डॉ. यशवीर सिंह, एसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, एसपी संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना समेत तीनों जनपदों के एएसपी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed