{"_id":"65fc93ccc730107875060eb6","slug":"officials-should-improve-the-arrangements-at-polling-places-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-111681-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदेय स्थलों की व्यवस्था दुरुस्त करें अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदेय स्थलों की व्यवस्था दुरुस्त करें अधिकारी : डीएम
Fri, 22 Mar 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
- चार अप्रैल तक भ्रमण कर जांच लें व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदेय स्थलों पर सभी व्यवस्था सुचारू व व्यवस्थित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि कहीं पर भी किसी प्रकार की खामी नहीं होनी चाहिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक मतदेय स्थलों पर बिजली व्यवस्था, पेयजल, रैम्प, शौचालय, फर्नीचर, साइनेज, हेल्पडेस्क, वेटिंग रूम, मोबाइल नेटवर्क, चार पहिया वाहन मतदेय स्थल पर पहुंचने की स्थिति आदि की समीक्षा कर ली जाए। जहां भी किसी प्रकार की समस्या है तो उसे तत्काल दूर कराए जाएं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मतदेय स्थलों का भ्रमण चार अप्रैल तक किए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मतदेय स्थल पर कोई कमी पाई जाती है तो उसे आपस में सामंजस बनाकर पूर्ण कराएं। साथ ही सूचना उपजिलाधिकारी व जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति मतदाताओं व कार्मिकों को न होने पाए।
विज्ञापन
इस दौरान डीआईओएस, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला पंचायत राज अधिकारी, एसडीओ टेलीफोन सहित समस्त विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।