Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Officials should conduct 100% digital crop survey: DM

शत-प्रतिशत डिजिटल क्रॉप सर्वे कराएं अधिकारी : डीएम

Thu, 12 Oct 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Officials should conduct 100% digital crop survey: DM
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बुधवार को कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। कलक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति 88 प्रतिशत बताई गई।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि राकेश सिंह ने बताया कि लगभग 36000 गाटा जियो रेफरेंस मिसमैच के कारण लंबित हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि शेष डाटा में पंचायत सहायक, तकनीकी सहायक, लेखपाल इत्यादि के माध्यम से फसलों की सर्वे दो से तीन दिवस में पूर्ण करा लिया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 15 वीं किस्त शत-प्रतिशत केवाईसी होने के उपरांत भेजे जाने के लिए निर्देश शासन से प्राप्त है, जबकि जनपद की प्रगति मात्र 74 प्रतिशत है। उपनिदेशक कृषि ने बताया कि कर्मचारियों को मोबाइल ऐप के द्वारा फेशियल ई केवाईसी कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जो किसान गांव से बाहर है उनके आधार एवं मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से केवाईसी कराई जा रही है। जो कृषक ई केवाईसी से वंचित रह जाएंगे उनकी अगली 15 वीं किस्त नहीं प्राप्त हो सकेगी। डीएम ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम सचिव, रोजगार सेवक एवं पंचायत सहायक को लगाकर इसमें तेजी लाते हुए लाभार्थियों की ई-केवाईसी करा दी जाए। उप निदेशक कृषि ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी उपलब्ध है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जनपद के ऐसे प्रगतिशील किसानों की सूची बनाई जाए जो परंपरागत कृषि के अतिरिक्त नगदी फसलों, बाजार की मांग के अनुसार फसलों आदि की खेती कर रहे हैं अथवा करना चाहते है उन्हें अनिवार्य रूप से किसान दिवस में बुलाया जाए। उनकी कृषि से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाए तथा अन्य किसानों को भी इस दिशा में कृषि कार्य करने हेतु प्रेरित किया जाए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि वृहद अभियान चला कर सड़कों पर धूम रहे गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित किया जाए। निर्देश दिया कि जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड, नगर पंचायत में कम से कम एक-एक कैटल कैचर की व्यवस्था कराई जाए तथा नगर पालिका में आवश्यकतानुसार कैटल कैचर रखा जाए। गोवंश सहभागिता योजना के तहत किसानों को गोवंश संरक्षण के लिए जानकारी दी जाए एवं उन्हें जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीडीओ संत कुमार, डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, जीशान रिजवी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, पीडी संजय नायक, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed