{"_id":"635578de00da3e471c7fe7f7","slug":"officials-ready-for-uninterrupted-power-supply-khalilabad-news-gkp455071076","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अधिकारी मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अधिकारी मुस्तैद
विज्ञापन

लोकल फाल्ट तत्काल ठीक कराने के दिए गए निर्देश
संतकबीरनगर। दीपावली पर्व पर शहर से लेकर गांव तक निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। विद्युत कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई कि जहां पर भी लोकल फाल्ट की समस्या आए, वहां तत्काल ठीक कराने की व्यवस्था की जाए। मोबाइल ट्रांसफार्मर भी तैयार हैं, ताकि कहीं पर भी दिक्कत आने पर तत्काल आपूर्ति बहाल कर दी जाए।
दीपावली पर्व के लिए शहर से लेकर गांव तक सजावट की गई है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर की गई है। विद्युत निगम ने भी उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति देने की तैयारी की है। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह तैनाती स्थल पर मुस्तैद रहें, ताकि लोकल फाल्ट की समस्या आने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर फाल्ट ठीक कराया जा सके।
छह मोबाइल ट्रांसफार्मर की भी व्यवस्था की गई है। कहीं पर ट्रांसफार्मर में दिक्कत आने पर मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति कुछ ही देर में बहाल करने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता दिव्य रंजन ने कहा कि दीपावली के मद्देनजर तैयारियां की गई हैं। उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति के लिए निगम पूरी तरह से कटिबद्ध हैं।