{"_id":"69e3ce9fb9775ed057057609","slug":"officials-are-busy-preparing-for-flood-protection-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149318-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाढ़ से सुरक्षा की तैयारियों में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाढ़ से सुरक्षा की तैयारियों में जुटे अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को संभावित बाढ़ एवं बंधों के कटान आदि से बचाव एवं सुरक्षा के दृष्टिगत बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित बाढ़ की तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं और तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण कर 10 मई तक कार्य योजना उपलब्ध कराएं।
एडीएम ने बंधों, बाढ़ चौकियों, आश्रय स्थलों, बाढ़ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों आदि के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्य योजना प्रत्येक दशा में 10 मई तक उपलब्ध करा दें। एडीएम ने बंधों की मरम्मत आदि को गुणवत्ता सहित अबिलंब पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने जनपद की तीनों तहसीलों के एसडीएम को अपनी-अपनी तहसीलों में बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत किए जा रहे प्रबंधों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत हैंडपंपों को क्रियाशील रखते हुए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने बाढ़ के दौरान किसी भी संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक और जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को दिए।