{"_id":"65f5e07315a4ba969b0166d3","slug":"officers-should-resolve-complaints-in-a-quality-manner-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-111435-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें अधिकारी : डीएम
Sat, 16 Mar 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
-खलीलाबाद में आए 53 मामले, एक का हो सका निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में शनिवार को खलीलाबाद तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से संबंधित प्राप्त जन शिकायतों की सुनवाई की गयी। डीएम ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें।
डीएम ने कहा कि विवाद के मामलों में शिकायत का निस्तारण होने की दशा में सहमति पत्र पर दोनों पक्षों का हस्ताक्षर होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति सरकार बेहद संवेदनशील हैं। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही न की जाए। उन्होंने ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में भूमि विवाद, अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण किया जाए।
खलीलाबाद तहसील में कई संदर्भों से संबंधित कुल 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें एक मामले का मौके पर निस्तारण कराते हुए शेष 52 शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को साैंपते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई एसपी सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों, थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जमीन संंबंधित प्रकरण को गंभीरता से पुलिस व राजस्व विभाग की टीम बनाकर दोनों पक्षों का बयान लेते हुए नियमानुसार निस्तारित किए जाएं। साथ ही निस्तारण की पत्रावली को संरक्षित किए जाएं। इस दौरान एसडीएम सदर शैलेश दूबे, सीओ ब्रजेश सिंह, डीडीओ सुरेश कुमार केसरवानी, परियोजना निदेशक संजय नायक, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, तहसीलदार जर्नादन, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई सीडीओ संत कुमार ने की। यहां कुल 35 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें मौके पर तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजकर निस्तारण के निर्देश दिए गए। यहां पर एसडीएम मेंहदावल अरूण वर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं धनघटा तहसील में समाधान दिवस की सुनवाई एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंनेे विभिन्न मामलों से संबंधित फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए अधिकारी-कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। यहां पर कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस अवसर पर तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार हरेराम यादव आदि उपस्थित रहे।