फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Officers reached Atraulia alias Mathia village on information about deforestation

Sant Kabir Nagar News: कटान की सूचना पर अतरौलिया उर्फ मठिया गांव पहुंचे अधिकारी

Sun, 14 Jul 2024 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Officers reached Atraulia alias Mathia village on information about deforestation
- तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर पल पल निगरानी रखने का निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के अतरौलिया उर्फ मठिया गांव के दक्षिण से गुजर रही कुआनो नदी का जलस्तर रविवार दोपहर बाद अचानक तेजी से बढ़ने लगा। बंधे के नीचे खेतों में हो रहे कटान की सूचना पर तहसील प्रशासन सकते में आ गया। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घंटों तक रुक कर स्थिति की जानकारी ली। मौके पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर नदी जलस्तर की पल-पल निगरानी रखने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर नीचे है। खतरे का निशान 78.650 मीटर है जबकि नदी शाम पांच बजे तक 77.700 मीटर पर बह रही है अभी खतरे की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed