{"_id":"68f13601b896f1785700e188","slug":"occupation-of-two-houses-of-sugarcane-development-committee-case-registered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-139934-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गन्ना विकास समिति के दो आवास पर कब्जा, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गन्ना विकास समिति के दो आवास पर कब्जा, केस
Thu, 16 Oct 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सहकारी गन्ना विकास समिति खलीलाबाद के दो आवासीय परिसर में दो लोगों ने कब्जा जमा रखा है। अधिकारियों के आदेश के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। समिति के सचिव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गन्ना विकास समिति लिमिटेड के सचिव भगवत शरण दीक्षित ने 20 अगस्त और 15 सितंबर को कोतवाली पुलिस को दी अपने शिकायत में बताया था कि गन्ना समिति में बने दो आवासीय मकानों में वर्ष 2006 से प्रताप नारायण राय निवासी डेबरा व दिनेश मिश्र निवासी टुंगपार ने अवैध कब्जा कर लिया है। जिसे कब्जा मुक्त कराए जाने के लिए 28 जुलाई को किसान दिवस में शिकायत पत्र दिया गया था।
सीडीओ ने 26 सितंबर को निर्देशित किया था कि उक्त व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कब्जा मुक्त कराएं। गन्ना समिति खलीलाबाद ने कब्जा मुक्त कराए जाने का अनुरोध किया। जिस पर एसआई ने तीन अक्तूबर को कोतवाली को रिपोर्ट देने की जानकारी दी।
विज्ञापन
गन्ना समिति खलीलाबाद पर 11 सितंबर को हुई सामान्य निकाय की बैठक में किसान यूनियन के नेताओं ने प्रकरण में एफआईआर दर्ज न होने व कब्जामुक्त न कराए जाने पर आक्रोश जताया। प्रबंध कमेटी व किसान यूनियन के नेताओं ने एफआईआर दर्ज न होने और कब्जामुक्त न होने की दशा में कार्य बाधित करने की चेतावनी दी।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि समिति में बने दोनों आवासीय मकानों पर कब्जा करने वाले प्रताप नारायण राय निवासी डेबरा व दिनेश मिश्र निवासी टुंगपार के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।