{"_id":"6a1f4018c44bcc4cd60dca32","slug":"obstacles-to-be-cleared-land-in-awas-vikas-colony-to-be-resurveyed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-151525-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दूर होगी अड़चन, आवास विकास कॉलोनी की भूमि की फिर होगी पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दूर होगी अड़चन, आवास विकास कॉलोनी की भूमि की फिर होगी पैमाइश
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लंबे समय से प्रतीक्षित आवास विकास कॉलोनी के निर्माण की उम्मीद फिर से जग गई है। चिह्नित भूमि को लेकर किसानों की आपत्ति के बाद प्रशासन ने अड़चन दूर करने की पहल करते हुए भूमि की फिर से पैमाइश कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही करीब 100 एकड़ जमीन पर आवास विकास काॅलोनी विकसित करने की तैयार है।
मेंहदावल रोड पर जेल के पीछे जंगल कला और हाईवे के किनारे मलोरना के पास आवास विकास काॅलोनी के लिए जमीन का सर्वे पूरा हो चुका है। आवास विकास काॅलोनी को हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण और आवास विकास निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी है। इससे लोगों को किफायती दर पर आवास मिल सकेंगे।
डीएम आलोक कुमार इसको लेकर काफी गंभीर हैं। पिछले दिनों कुछ किसानों ने मलोरना में आवास विकास काॅलोनी बनाने पर आपत्ति जताई थी। किसानों का कहना था कि बगल से ही रेलवे लाइन बन रही है, जिससे काफी जमीन चली गई है। आवास विकास काॅलोनी के यहां बनने से कई किसान भूमिहीन हो सकते हैं। इस पर डीएम ने बैठक कर समस्या के निदान के लिए भूमि की फिर से पैमाइश कराने की बात कही है।
विज्ञापन
वर्ष 1997 में जिला बना, लेकिन जिला मुख्यालय पर अब तक कोई आवास विकास कॉलोनी नहीं बन पाई है। इस कारण निजी प्लॉटिंग करने वाले लोग किसानों से जमीन लेकर बिना पंजीकरण के कॉलोनियां बसा रहे हैं। इससे शहर का अव्यवस्थित और बेतरतीब विकास हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए डीएम ने जिले में एक व्यवस्थित आवास विकास कॉलोनी विकसित करने की पहल की।
अपर आवास आयुक्त एवं सचिव नीरज शुक्ला की अगुवाई में आई टीम सर्वे का कार्य भी पूरा कर लिया है। टीम में उप आवास आयुक्त चंदन पटेल, मुख्य वास्तुविद नियोजक संजीव कश्यप, मुख्य अभियंता डीबी सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम महेंद्र कुमार राम, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा और डीएम के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार आनंद कुमार ओझा शामिल रहे।
000000000000000000000
सुविधाओं से लैस होगी काॅलोनी
आवास विकास कॉलोनी को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें बिजली, सड़क, पानी, सफाई, पार्क, स्कूल और अस्पताल जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त कॉलोनी की सुरक्षा के लिए 24 घंटे व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। शहर निवासी महेंद्र कुमार, रामकेश आदि ने बताया कि आवास विकास काॅलोनी बनने से काफी लाभ मिलेगा।
000000000000000000000
आवास विकास काॅलोनी के लिए दो स्थानों पर जमीन चिह्नित की गई है। टीम ने सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया है। मलोरना में किसानों की भूमि को लेकर आपत्ति थी, ऐसे में फिर से पैमाइश कराई जाएगी। जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। -आलोक कुमार, डीएम