फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nurses were on strike, patient upset

नर्स हड़ताल पर रहीं, मरीज परेशान

Sat, 03 Sep 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 03 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Nurses were on strike, patient upset
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
 राजकीय नर्सेज संघ के आह्वान पर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात नर्सेज शनिवार से बेमियादी हड़ताल पर चली गई हैं। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन

नर्सों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय पर एकत्र होकर धरना दिया। इस दौरान मांग किया कि सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को तत्काल दूर किया जाए। साथ ही चेतावनी दिया कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। 
विज्ञापन

राजकीय नर्सेज संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार नर्सों ने सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई। इसके बाद सभी नर्से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची और धरना शुरू कर दिया। धरना में मंडल अध्यक्ष लालदेव यादव ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू किया जा रहा है, लेकिन अभी तक विसंगतियों को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में जब तक विसंगतियां दूर नहीं की जाती है तब तक नर्से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी। नर्सेस संघ की जिलाध्यक्ष जयंत्री ने कहा कि सरकार मनमानी कर रही हैं, लेकिन अब नर्से चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को तत्काल दूर कराया जाए और पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए। धरना में संघ की मंत्री पूर्णिमा, संगठन मंत्री शशि प्रभा, उपाध्यक्ष सुमनलता सिंह, शैला भारती, निर्मला चौधरी, रेनू, गीता गौतम, हेमंती आर्या, रूपा राय, कमला देवी, नीलम राय सहित तमाम नर्से उपस्थित रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed