फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nurse murdered in private hospital, case filed against the operator

Sant Kabir Nagar News: निजी अस्पताल में नर्स की हत्या, संचालक पर केस दर्ज

Tue, 08 Apr 2025 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Nurse murdered in private hospital, case filed against the operator
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के टेमा रहमत में स्थित संस हाॅस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में काम करने वाली नर्स की अस्पताल में हत्या कर दी गई। उसके गले में तीन जगह खरोंच के निशान मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में गले की तीन हड्डियां टूटी मिली हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर संचालक रामजी राव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पहुरा गांव के निवासी संतराम की पोती ममता चौधरी (24) खलीलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर स्थित निजी अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थी। सोमवार की रात में 11 बजे उसने अपनी मां को फोन करके बताया कि हॉस्पिटल में ही रुकेगी और सुबह घर आएगी। मंगलवार को सुबह सात बजे तक ममता जब कमरे से बाहर नहीं निकली तो पड़ोस के कमरे के लोग पहुंचे। कमरे में कुंडी नहीं लगी थी। जब दरवाजा खोला गया ममता बेसुध पड़ी मिली। उसके गले पर तीन जगह खरोंच के निशान दिखे। इसके बाद अस्पताल के स्टाफ ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे परिजन हंगामा करने लगे। हत्या की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। हंगामे की जानकारी पर कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय के साथ ही सीओ अजीत चौहान, एएसपी सुशील कुमार सिंह तथा अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दोपहर में एसपी सत्यजीत गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक रामजी राव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया के निर्देश पर टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------------

अस्पताल संचालक बोला, युवती की किडनी में थी पथरी
अस्पताल के संचालक रामजी राव का कहना है कि नर्स की किडनी में पिछले पांच माह से पथरी थी। उसकी दवा चल रही थी। रात में उसको दर्द हुआ तो इंजेक्शन और दवा दी गई। इसके बाद वह जाकर सो गई। सुबह जब वह देर तक नहीं उठी तो जाकर देखा गया। उसकी सांस नहीं चल रही थी। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई।



-------------------
कोट



युवती के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल के जरिए कराया गया है। इसके साथ ही इसकी रिकार्डिंग भी कराई गई है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी को भी चेक किया गया तथा उसकी डीवीआर सुरक्षित रख ली गई है। परिजनों की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

-सत्यजीत गुप्ता, एसपी, संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed