फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Number of dehydration patients rises with changing weather.

Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम में डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े

Sat, 25 Jul 2026 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Number of dehydration patients rises with changing weather.
जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज व तीमारदार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बरसात, उमस और बीच-बीच में निकल रही तेज धूप ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। मौसम के लगातार बदलते मिजाज के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
एक सप्ताह में 10,497 मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज उल्टी-दस्त, वायरल बुखार, डिहाइड्रेशन, त्वचा रोग, बच्चों की मौसमी बीमारियों और हड्डी संबंधी समस्याओं से पीड़ित रहे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमाशंकर सिंह ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं और चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एसबी गौतम ने बताया कि बारिश के बाद तेज धूप और उमस के कारण त्वचा संबंधी रोगों में तेजी आई है। लोगों में खुजली, एलर्जी, लाल चकत्ते और फंगल संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि बच्चों में उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन, पेट दर्द और संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को साफ पानी पिलाने और बाहर का भोजन देने से बचने की सलाह दी।

वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. उमेश चंद्रा ने बताया कि बदलते मौसम का असर सभी आयु के लोगों पर पड़ रहा है और वायरल संक्रमण के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।
वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सिंह ने बताया कि मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण जोड़ों के दर्द, हड्डियों में अकड़न और कमजोरी की शिकायत लेकर भी बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed