{"_id":"c86f187d203e52908e7aeb379c6fc75f","slug":"nrega-scam-came-to-the-cbi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेगा घोटाले की जांच करने पहुंची सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेगा घोटाले की जांच करने पहुंची सीबीआई
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा घोटाले की जांच में अब तक सीबीआई कई बार जिले में आकर रिकार्डों की जांच के साथ ही कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ने अब तक सांथा ब्लॉक की पूर्व प्रमुख आशा त्रिपाठी, उनके पति अनिल त्रिपाठी के साथ ही एक पूर्व विधायक के पिता से भी पूछताछ कर चुकी है। ईंट व अन्य सामग्री की सप्लाई करने वालों से भी सीबीआई ने पूछताछ किया था। सूत्रों का कहना है कि इस बार सीबीआई बैंकों में खुले खातों की जांच करेगी। सीबीआई यह पता करने की तैयारी में है कि बैंकों में आखिरकार कैसे फर्जी खाते खुले। इसके लिए बैैंक अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही बीडीओ से मनरेगा के तहत खोले गए खातों के संबंध में रिकार्ड तलब किया है। सूत्रों का कहना है कि जांच अंतिम चरण में हैं। बैंक अधिकारियों से पूछताछ और रिकार्ड उपलब्ध होने के बाद चार्जशीट दाखिल किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन