फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Now you will get relief...villages will not be submerged in floods.

Sant Kabir Nagar News: अब मिलेगी राहत...बाढ़ में नहीं डूबेंगे गांव

Sun, 31 May 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 31 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Now you will get relief...villages will not be submerged in floods.
सरयू की धारा मोड़ने की तैयारी तेज, लोहरैया क्षेत्र में सिंचाई विभाग ने शुरू किया काम
विज्ञापन

लोहरैया। क्षेत्र में हर साल सरयू के जलस्तर में वृद्धि के बाद बढोतरी की संभावना बढ़ती जा रही है। संभावित बाढ़ और कटान से गांवों को बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने सरयू नदी की धारा को गांवों से दूर मोड़ने के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं। इससे बाढ़ क्षेत्र के कई गांवों को अब बाढ़ और कटान से राहत मिलेगी।
पूर्व में सरयू नदी और एमबीडी बांध के बीच स्थित गायघाट, गुनवतिया, ढोलबजा, भौवापार, करनपुर, सरैया, खरैया सहित कई गांव प्रतिवर्ष बाढ़ और कटान की मार झेलते रहे हैं। नदी की धारा उत्तर दिशा की ओर बढ़ने से गायघाट, भौवापार और ढोलबाजा क्षेत्र में कई मकान कटान की भेंट चढ़ चुके हैं। स्थिति ऐसी हो गई थी कि कई परिवारों को घर स्वयं तोड़कर उसमें लगे ईंट, पत्थर और सरिया निकालकर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर होना पड़ा था।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने गायघाट से सटे दक्षिण दिशा में जीरो ट्यूब में बालू भरकर कटान प्रभावित स्थलों पर रेशम की बोरियों में बालू भरकर जाल तैयार कर डाला जा रहा है। इन बालू भरी बोरियों का जाल बनाकर कटान स्थल पर ठोकर निर्माण किया जा रहा है ताकि नदी की धारा कटान न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सीमेंटेड पिलर बनाकर पाइलिंग की जा रही है। उनमें बालू से भरी बोरियां डालकर नदी की धारा को गांवों से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन उपायों से नदी की तेज धारा को नियंत्रित कर कटान को रोका जा सकेगा, जिससे गांवों को सुरक्षित रखने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही प्रतिवर्ष सरयू नदी में आने वाली बाढ़ से होने वाले नुकसान में भी कमी आएगी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि समय रहते सुरक्षात्मक कार्य पूरे हो गए तो क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के लिए बने सिक्सलेन पुल की सुरक्षा को भी ध्यान में रखते हुए विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। नदी की बदलती धारा से पुल पर संभावित खतरे को देखते हुए आवश्यक बचाव कार्य किए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस वर्ष बाढ़ और कटान से होने वाले नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed