फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Now studies in council schools will be monitored online

Sant Kabir Nagar News: अब परिषद विद्यालयों में पढ़ाई की ऑनलाइन होगी निगरानी

Thu, 03 Jul 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 03 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Now studies in council schools will be monitored online
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की निगरानी के लिए जिस प्रकार क्लासरूम की लाइव निगरानी होती है। उसी तरह से अब परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन की भी ऑनलाइन निगरानी होगी। पढ़ाई लिखाई को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नई कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों में पूरे साल पढ़ाई-लिखाई के माहौल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नई कवायद शुरू की गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इसको लेकर पहल की गई है। नए दिशा-निर्देश के क्रम में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की ऑनलाइन निगरानी होगी। उसके बाद सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों व वित्त विहीन स्कूलों की निगरानी की जाएगी। पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

इसकी निगरानी के लिए स्कूल कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। स्कूलों की कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों के आईपी एड्रेस मांगे जाएंगे, ताकि लाइव निगरानी की जा सके। नई व्यवस्था लागू होने के बाद माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों की पढ़ाई का स्तर और बेहतर हो सकेगा। इससे बेहतर पढ़ाई का माहौल मिलेगा। डीआईओएस कार्यालय ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि इससे पठन-पाठन का माहौल बेहतर होगा। स्कूल में आने वाले शिक्षक भी बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed