{"_id":"64189ae5d34fbcba0e011864","slug":"now-power-supply-derailed-due-to-rain-khalilabad-news-c-7-1-92539-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अब बारिश से बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अब बारिश से बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति
Mon, 20 Mar 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। बिजली अभियंताओं और संविदा कर्मियों की हड़ताल तो रविवार को ही समाप्त हो गई, लेकिन बारिश की वजह से जगह-जगह फाल्ट की समस्या शुरु हो गई। इससे शहर से लेकर गांवों तक फिर बिजली की समस्या से लोग जूझने के लिए विवश हो गए। इधर औद्योगिक क्षेत्र में सात-आठ घंटे के बीच 15 से 20 बार ट्रिपिंग की समस्या हुई। इससे फैक्टियों के उत्पादन पर प्रभाव पड़ा।
72 घंटे तक बिजली कर्मियों की चली हड़ताल की वजह से जिले के 57 फीडर में से 37 से जुड़े करीब 1200 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रविवार की शाम को हड़ताल खत्म हुई तो लोगों को समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी, लेकिन सोमवार की दोपहर बाद बारिश शुरु हो गई। इस वजह से शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो गई। खलीलाबाद शहर के शुगर मिल फीडर से जुडे मोहल्लों में फाल्ट की वजह से लोग परेशानी झेलने के लिए विवश हैं। यहीं हाल घोरखल मोहल्ले में भी रही। मगहर कस्बे के सूती मिल फीडर पर फाल्ट की समस्या उत्पन्न हुई।
धनघटा, नाथनगर, महुली, हरिहरपुर, हैंसर, पौली, मोलनापुर, बखिरा ,नंदौर, मेंहदावल, पचपोखी, सांथा, धर्मसिंहवा आदि क्षेत्रों में भी फाल्ट की समस्या उत्पन्न हुई। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक, उद्यमी प्रतीक रूंगटा, गौरव जायसवाल, दीन दयाल चौधरी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सात-आठ घंटे बीच करीब 20 बार ट्रिपिंग हुई। इस वजह से एक प्लास्टिक फैक्ट्री और पशु आहार की फैक्ट्री के मीटर रूम में आवाज के साथ धुंआ निकलने लगा। इससे कामकाज बंद करना पड़ा। इससे करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। विद्युत निगम के एक्सईएन दिव्य रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि हड़ताल समाप्त होने के बाद बिजली व्यवस्था पटरी पर लौट आई, लेकिन बारिश होने की वजह से जगह-जगह फाल्ट की समस्या बढ़ गई। जहां फाल्ट की समस्या आ रही है, वहां समस्या दूर कराई जा रही है।