फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Now career information will be given to students in council schools

Sant Kabir Nagar News: अब परिषदीय स्कूलों में छात्रों को दी जाएगी कॅरिअर की जानकारी

Wed, 03 Sep 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Now career information will be given to students in council schools
संतकबीरनगर। पीएमश्री योजना में चयनित परिषदीय स्कूलों में कॅरिअर गाइडेंस एंड काउंसिलिंग प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों की रूचि और क्षमता के अनुरूप सही दिशा देना है, ताकि वे भविष्य में उचित कॅरिअर विकल्प चुन सके। इसके लिए विशेष काउंसिलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के पीएमश्री उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में विशेष काउंसिलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें विशेषज्ञ बच्चों से बातचीत कर उनकी क्षमताओं को परखेंगे और उनकी रुचि के अनुसार संभावित क्षेत्रों की जानकारी देंगे। विद्यार्थियों को विज्ञान, कला, वाणिज्य, तकनीकी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े विभिन्न विकल्पों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण और छोटे कस्बों के बच्चों को अक्सर सही मार्गदर्शन की कमी के कारण अपने कॅरिअर को लेकर असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ता है। इस पहल से उन्हें समय रहते दिशा मिलेगी और वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बीएसए अमित कुमार सिंह का मानना है कि यह कार्यक्रम बच्चों के भविष्य को न केवल सुरक्षित बनाएगा, बल्कि उन्हें नए अवसरों की ओर भी अग्रसर करेगा। इस योजना से परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed