फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   now ambulence available in hospitals

अब अस्पताल में मौके पर ही मिल रही एंबुलेंस

Sat, 06 Mar 2021 10:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
now ambulence available in hospitals
अब अस्पताल में मौके पर ही मिल रही एंबुलेंस
विज्ञापन

मरीजों की परेशानी दूर करने को बनी एंबुलेंस हेल्प डेस्क
108-102 पर फोन न लगने की स्थिति में काम करती है डेस्क
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आपातकालीन मरीजों को एंबुलेंस की सेवा शीघ्र उपलब्ध करवाने के लिए जनपद के अस्पतालों में एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से हेल्प डेस्क बनाई गई है। इन हेल्प डेस्क पर काम करने वाले कर्मचारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को त्वरित एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करा रहे हैं। इस नई व्यवस्था से अधिक से अधिक लोगों को एंबुलेंस सेवा का लाभ मिल रहा है।
आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर राहुल मिश्रा ने बताया कि जिले में 47 आपातकालीन एंबुलेंस हैं। इनमें से गर्भवतियों के लिए 102 एंबुलेंस सेवा की 21,108 एंबुलेंस सेवा की 23 तथा एडवांस लाइफ सपोर्ट सेवा की तीन एंबुलेंस हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन जरूरतमंद मोबाइल से कंट्रोल रूम को फोन लगाते हैं तो नहीं लगने की समस्या भी सामने आती है। इससे बचने के लिए अस्पताल में हेल्प डेस्क बनाई गई है। अस्पताल के हेल्प डेस्क के कर्मी कंट्रोल रूम को फोन न लगने की स्थिति में सीधे मरीजों के परिजनों से उच्चाधिकारियों से बात करके आईडी तैयार कर देते हैं तथा मौके पर मौजूद एंबुलेंस में मरीज को भेज देते हैं। इसके साथ ही अगर कोई महिला खुद ही प्रसव के लिए चली आई है तो उनको भी चिह्नित करते हैं तथा अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर उन्हें एंबुलेंस के जरिए ही घर भेजते हैं।
विज्ञापन

रेस्पांस टाइम हुआ बेहतर
एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर राहुल मिश्र ने बताया कि एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा ने पिछले माह एक मिनट सात सेकेंड का रेस्पांस टाइम लेते हुए 76 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया। 102 एंबुलेंस सेवा ने 11 मिनट 36 सेकेंड का औसत रेस्पांस टाइम लेते हुए 4090 गर्भवतियों को अस्पताल लाया और उनके घर छोड़ा। जबकि 108 आपातकालीन सेवा ने 18 मिनट 18 सेकेंड का रेस्पांस टाइम लेते हुए 1808 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया। इस नई व्यवस्था से मरीजों को भी लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अस्पतालों में बनी है हेल्प डेस्क
जनपद में 24 घंटे चलने वाले सभी अस्पतालों में एंबुलेंस हेल्प डेस्क की तैनाती की गई है। इसके साथ ही महिलाओं की सुविधा के लिए जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद, पीएचसी बघौली में बने हेल्प डेस्क पर महिलाओं की तैनात की गई है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि वे महिलाओं के बीच घुल-मिलकर उनकी समस्याओं का निदान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed