{"_id":"698260eddab09abb590c0699","slug":"notice-to-shopkeepers-to-vacate-the-footpath-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145455-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुकानदारों को फुटपाथ खाली करने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुकानदारों को फुटपाथ खाली करने का नोटिस
Wed, 04 Feb 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा चौक पर आए दिन हो रहे हादसे को रोकने के लिए नगर पंचायत अतिक्रमण हटाने का काम करेगा। मंगलवार को जगह-जगह लगे बैनर पोस्टर होर्डिंग को हटाने का काम किया गया। तीन दिन के अंदर दुकानदारों को फुटपाथ खाली करने के लिए नोटिस दिया गया।
पिछले महीने धनघटा चौक पर ट्रक की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई थी। वहीं, सोमवार को धनघटा चौक पर स्थित दो दुकानों में ट्रक घुस गए। ट्रक चालक और खलासी घायल हो गए। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई।
लेकिन दुकानों को व्यापक क्षति पहुंची। उसके बाद नगर पंचायत ने पटरी के किनारे लगे बैनर, पोस्टर, होर्डिंग को उतारने का काम शुरू कर दिया तो शाम के समय बैठक कर व्यापारियों ने पटरी से अतिक्रमण हटाने की मांग की। लोगों का कहना है कि धनघटा हो या उमरिया बाजार इस रोड पर बड़े वाहनों का आना-जाना बराबर लगा हुआ है। सड़क के किनारे पटरी पर अतिक्रमण होने की वजह से वाहनों को गुजरने में दिक्कत होती है। अतिक्रमण के कारण यहां पर आए दिन घटनाएं हो रही है। इसके लिए अतिक्रमण हटाने के साथ ही साथ सड़क का चौड़ीकरण भी जरूरी हो गया है। व्यापारियों ने कहा कि धनघटा में प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो जाए तो धनघटा की समस्या समाप्त हो जाएगी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही नगर पंचायत की सीमा में पड़ने वाले बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा। धनघटा में अभियान चलाकर सड़क की पटरी को खाली कराया जाएगा।