{"_id":"6ac7e738e06f6804180456f9","slug":"notice-to-co-in-resolving-igrs-complaints-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158623-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में सीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में सीओ को नोटिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण के बाद मिले असंतुष्ट फीडबैक को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने गंभीरता से लिया है।
बृहस्पतिवार को शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान अपेक्षित गुणवत्ता और तत्परता नहीं मिलने पर क्षेत्राधिकारी मेंहदावल से स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं, कोतवाली खलीलाबाद के एक उपनिरीक्षक के खिलाफ प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए गए। सीओ पेशी मेंहदावल और कोतवाली खलीलाबाद में तैनात एक-एक आरक्षी को दंडस्वरूप दौड़ भी कराई गई।
एसपी ने बृहस्पतिवार को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थनापत्रों और उनमें दर्ज असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की। इस दौरान सीओ पेशी मेंहदावल और कोतवाली खलीलाबाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति एवं गुणवत्ता की जांच की गई। समीक्षा में कुछ शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित स्तर की कार्रवाई और तत्परता का अभाव पाया गया।
विज्ञापन
इस पर एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति गंभीर और संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल से स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं, कोतवाली खलीलाबाद के एक उपनिरीक्षक द्वारा शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने पर लापरवाही के दृष्टिगत प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए।
इसके अलावा सीओ पेशी मेंहदावल में तैनात एक आरक्षी और कोतवाली खलीलाबाद में तैनात एक आरक्षी को दंडस्वरूप दौड़ कराई गई। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस प्रार्थनापत्रों और असंतुष्ट फीडबैक से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। संवाद