फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Notice to 42 Gram Panchayat Secretaries

Sant Kabir Nagar News: 42 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस

Mon, 18 Mar 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Notice to 42 Gram Panchayat Secretaries
- सामुदायिक शौचालयों के सत्यापन में पाई गईं थीं कमियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम के निर्देश पर सामुदायिक शौचालयों के सत्यापन में कमियां पाईं गईं हैं। जिस पर पंचायतीराज विभाग ने बघौली, हैंसर बाजार, खलीलाबाद समेत नौ ब्लॉकों के 42 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
जिले के ग्राम पंचायतों में 704 सामुदायिक शौचालय क्रियाशील हैं। शौचालयों को साफ-सुथरा व निरंतर क्रियाशील बनाए रखने के लिए हर माह भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश हैं। जिसके तहत एडीओ पंचायत व खंड प्रेरकों के माध्यम से सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन

शौचालयों में साफ-सफाई का अभाव समेत अन्य कमियां पाई गईं। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंयायत सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बघौली में आठ, हैंसर बाजार में 11, खलीलाबाद में छह, सांथा में 12, सेमरियावां में पांच ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस दिया गया है। जबकि बेलहर कला, मेंहदावल, नाथनगर व पौली में कोई कमी नहीं पाई गई। जिला ग्राम पंचायत अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि सामुदायिक शौचालयों के सत्यापन में कमियां पाए जाने पर 42 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed