फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Notice to 35 kiln owners for non-payment of regulation fee

Sant Kabir Nagar News: विनियमन शुल्क न जमा करने पर 35 भट्ठा मालिकों को नोटिस

Fri, 01 Sep 2023 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Notice to 35 kiln owners for non-payment of regulation fee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। वित्तीय वर्ष 2022-23 का विनियमन शुल्क न जमा करने पर डीएम संदीप कुमार ने जिले में चल रहे 35 ईंट-भट्ठा मालिकों को नोटिस दिया है।
दिए गए नोटिस में इस बात का जिक्र है कि कार्यालय अभिलेखों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 का विनियमन शुल्क जमा करते हुए जमा चालान की प्रति कार्यालय में अभी तक प्रस्तुत नहीं किया गया है। यह कार्य उत्तर प्रदेश खनिज नियमावली 2021 में दी गई व्यवस्था का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि इसके लिए भट्ठा मालिकों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश खनिज परिहार नियमावली 2021 के सुसंगत नियमों के तहत कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नोटिस प्राप्ति के 15 दिनों के अंदर वित्तीय वर्ष 2022-23 के समस्य बकाया ईंट-भट्ठे के पाये के सापेक्ष विनयमन शुल्क, पलोथन व आवेदन शुल्क जमा करके चालान की प्रति कार्यालय में प्रस्तुत करें। अन्यथा की स्थिति में ईंट-भट्ठा बंदी की कार्रवाई करते हुए भट्ठा मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed