{"_id":"5b3d0e214f1c1b93288b48c5","slug":"notice-of-no-confidence-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ कलेक्ट्रेट में डीएम को शपथ पत्र देते क्षेत्र पंचायत सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बुुधवार को कांग्रेस नेता रोहित पांडेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में डीएम को शपथ पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव दिया। कांग्रेेस नेता का दावा है कि 62 सदस्यों का शपथ पत्र डीएम को सौंपा गया है।
पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य महेेश, धनीराम, रामचंद्र समेत अन्य सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शपथ पत्र दिया। उन्होंने कहा कि डीएम से मांग की गई है कि अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने के लिए तिथि की घोषणा की जाय।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनका हक और अधिकार दिलाया जाएगा। इस दौरान महेश गौड़, रज्जाक, अटल, जयहिंद यादव, मधुबाला, रोहन पांडेय, जाहिद अली, भोला चौधरी, अंबिका पांडेय, मुमताज, राम सिंह, मुन्ना समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ 62 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ पत्र दिया गया है। परीक्षण के लिए डीपीआरओ को भेज दिया गया है। परीक्षण के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ब्लॉक प्रमुख मनोज राय ने कहा कि शपथ पत्र पर काफी सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। उनके साथ बहुमत है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उनके प्रति अपनी आस्था जताई है। विरोधी मंसूबे में सफल नहीं होंगे।