{"_id":"63ed1e9a99777998ee0f18fc","slug":"notice-issued-to-district-immunization-officer-khalilabad-news-c-7-1-55381-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और चार अधीक्षकों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और चार अधीक्षकों को नोटिस जारी
Wed, 15 Feb 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खसरा के टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर डीएम ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और चार स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कार्य में सुधार नहीं होने पर निलंबन तक की कार्रवाई की संस्तुति करने की चेतावनी दी है।
डब्लूएचओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंकुर ने डीएम को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि खसरा के टीकाकरण में लापरवाही बरती जा रही है। शासन की मंशा है कि दिसंबर 2023 तक प्रदेश को खसरा से मुक्त करना है। इसी उद्देश्य से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
बघौली के लेडुआ महुआ में पांच वर्ष आयु तक के 285 बच्चे हैं। टीकाकरण से 132 बच्चे छूट गए हैं। यहां 69 बच्चों में खसरा के लक्षण की पुष्टि हुई है। एक से अधिक बच्चों में खसरा की बीमारी होने की दशा में आउट ब्रेक हो जाता है। बेलहर, सांथा, मेंहदावल और बघौली केंद्र के मेडिकल ऑफिसर ने लापरवाही बरती है।
विज्ञापन
डीएम प्रेम रंजन सिंह ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रहमान को तलब किया। इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और चारों अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। यदि इसमें सुधार नहीं होगा तो निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।