फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Not to be on record in the three- day suspension

तीन दिन में अभिलेख न देने पर होगा निलंबन 

Sat, 30 Apr 2016 12:38 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Sat, 30 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
 विकास खंड सांथा के अतरीनानकार ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की जांच के लिए गठित त्रिस्तरीय कमेटी को अभिलेख उपलब्ध नहीं कराना ग्राम पंचायत अधिकारी को महंगा पड़ सकता है। अभिलेख प्राप्त नहीं होने से जांच टीम राज्य वित्त एवं तेरहवें वित्त की जांच नहीं कर पाई। इस डीएम ने सीडीओ को निर्देश दिया है कि यदि तीन दिन के भीतर जांच टीम को अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया तो ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर अवगत कराएं।
विज्ञापन


सांथा ब्लॉक के अतरीनानकार ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने जांच के लिए त्रिस्तरीय कमेटी गठित की थी। कमेटी ने मनरेगा के कार्यों की जांच तो कर ली, लेकिन अभिलेखों के अभाव में राज्य वित्त एवं तेरहवा वित्त की जांच नही हो पाई। जांच आख्या में उल्लेख किया गया कि राज्य वित्त एवं तेरहवें वित्त के अभिलेख ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम चंद्र यादव द्वारा उपलब्ध नही कराया गया।
विज्ञापन


इससे नाराज डीएम ने डीएम ने सीडीओ को निर्देशित किया कि उत्तरदाई अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। सीडीओ लाल जी यादव ने बताया कि डीपीआरओ को निर्देश दिया गया है कि यदि उत्तरदाई अधिकारी-कर्मचारी द्वारा तीन दिन के भीतर जांच अधिकारी को राज्य वित्त और तेरहवा वित्त का अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया तो उन्हें निलंबित करते हुए सूचना देना सुनिश्वित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed