फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Not learning from accidents, decorating pandals under the stars

Sant Kabir Nagar News: हादसों से नहीं ले रहे सबक, तारों के नीचे सजा रहे पंडाल

Wed, 14 Oct 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Not learning from accidents, decorating pandals under the stars
शहर के पुरानी सब्जी मंडी के पास लगा पंडाल जो हाईटेंशन तार के नीचे व ट्रांसफार्मर के बगल में है- - फोटो : Archive
संतकबीरनगर। जिले में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान पिछले वर्षों में हुए हादसों के बावजूद जिम्मेदार सबक लेते नहीं दिख रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थापित 640 दुर्गा प्रतिमाओं में से करीब 30 के पंडाल बिजली के तारों के नीचे या ट्रांसफॉर्मर के पास बने हैं। इससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में पहले भी विसर्जन के दौरान करंट लगने, पानी में डूबने और सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में पौली क्षेत्र के नकहा गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में जनरेटर से करंट लगने से मासूम की मौत ने सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से बिजली के तारों के पास पंडाल नहीं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद पुरानी सब्जी मंडी, मुखलिशपुर ओवरब्रिज, बरदहिया, मेंहदावल बाइपास रोड समेत करीब 30 स्थानों पर बिजली के तारों के नीचे या ट्रांसफॉर्मर के नजदीक पंडाल स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में श्रद्धालुओं की भीड़ और बिजली से जुड़े उपकरणों के इस्तेमाल के बीच हादसे की आशंका बनी हुई है। विसर्जन के दौरान प्रतिमाओं के साथ लंबे पाइप, ध्वज और अन्य ऊंचे सामान ले जाए जाते हैं। इनके बिजली के तारों के संपर्क में आने से बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली निगम के कर्मचारी ढीले तारों को कसने में जुटे हैं। वहीं, पुलिस के सामने भीड़ नियंत्रित करने और विसर्जन जुलूस को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने की चुनौती है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 11 लोग हुए थे घायल : अक्तूबर 2022 में बेलहर कला क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नंदौर के निकट झुड़िया नाला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में 11 लोग घायल हुए थे। कई घायलों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा था।
ऐसे हादसों से बचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने से बचना, सुरक्षित गति से वाहन चलाना और रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करना जरूरी है।
दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, अग्निसुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश : संतकबीरनगर। दुर्गा पूजा पंडालों में आग लगने की संभावित घटनाओं को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने मगहर और खलीलाबाद शहर क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अशोक यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने आयोजकों को अग्निसुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने पंडालों में आग से बचाव के इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजकों को पंडालों में बालू, पानी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश दिए। साथ ही आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने पर जोर दिया।

अग्निशमन विभाग की टीम ने आयोजकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि इन उपायों से आग लगने की घटना पर समय रहते काबू पाने और जन-धन की हानि रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed