फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Not just in rural areas improved

ग्रामीण क्षेत्रों में अभी नहीं सुधरे हालात

Mon, 21 Nov 2016 11:31 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 21 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Not just in rural areas improved
गोईठहा में गुस्साए लोगों ने नंदौर-बांसी मार्ग पर जाम लगा दिया - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के 13वें दिन सोमवार को भी हालात पूरी तरह से नहीं सुधरे हैं। रविवार की बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुले। लेकिन अधिकतर बैंकों ने सिर्फ अपने उपभोक्ताओं से ही लेनदेन किया, इससे शहर के बैंकों मेें लोगों की भीड़ कम दिखी। पुरानी करेंसी बदलने की आस लगाए लोगों को निराश होना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों में धन की कमी बनी हुई है, जिससे लोगों को जरूरत के हिसाब से धन नहीं मिला। हालांकि खलीलाबाद के अधिकतर एटीएम चालू रहे, लेकिन यहां लंबी कतार लगी रही। वहीं सांथा क्षेत्र के गोईठहा स्थित इलाहाबाद बैंक में रकम जमा करने और बदलने के लिए लोग सुबह से ही कतार में लगे थे। लेकिन बैंक खुलने के बाद करीब 11 बजे तक जब कार्य शुरू नहीं हुआ तो नाराज लोगों ने नंदौर-बांसी मार्ग पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


खलीलाबाद शहर के स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, इलाहाबाद बैंक, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक कृषि शाखा, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, यूनियन बैंक, आईसीआईसीआई, बैंक आफ इंडिया आदि बैंकों पर भीड़ कम रही। इसका कारण यह रहा कि अधिकतर बैंकों में सिर्फ अपने खातेदारों से ही लेनदेन किया गया। दूसरी तरफ इन बैंकों के एटीएम चालू रहे और जरूरतमंदों को रुपये के लिए एटीएम पर घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। शाम तक एटीएम पर भीड़ कम नहीं   हुई थी। 
विज्ञापन

एटीएम पर लाइन में लगे दिलीप कुमार ने बताया कि एक घंटा से लाइन में हैं, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया। उन्होंने कहा कि रुपये निकालने के बाद ही वापस जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंकों में अभी भी भीड़ लग रही है। हालांकि बैंकों में अब धन की कमी होने लगी है। मगहर स्थित पूर्वांचल बैंक व सिंडीकेट बैंक में सरकार की तय लिमिट के अनुसार भी भुगतान नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बैंक मांग के अनुरूप रूपये नहीं दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांथा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गोईठहा स्थित इलाहाबाद बैंक में रकम जमा करने और बदलने के लिए लोग सुबह से ही कतार में लगे थे। लेकिन बैंक खुलने के बाद करीब 11 बजे तक जब कार्य शुरू नहीं हुआ तो नाराज लोगों ने नंदौर-बांसी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज श्रवण यादव मौके ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। करम हुसैन, सूरज कुमार, इम्तिहाज अहमद, विनोद मद्धेशिया, मदन लाल, सुरेंद्र कुमार, प्रभावती देवी, अनीता देवी, हसीबुन्निशा, सुनीता, असरुनन्निशा आदि ने बताया कि बैंक कर्मियों के जरिए 12 बजे तक धन न तो जमा किया जा रहा था और न ही भुगतान किया जा रहा था। वहीं कुछ बड़े लोगाें को बिना लाइन के रकम का भुगतान और लेन देन किया जा  रहा है।  


शाखा प्रबंधक विकास श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक में कैश नहीं था, जिससे भुगतान देने में परेशानी हुई। यदि कोई कतार में बीमार अथवा अशक्त व्यक्ति खड़ा है तो उसे बैंक से भुगतान नहीं मिल गया होगा, लेकिन कमीशन लेकर जल्दी भुगतान देने का आरोप पूरी तरह से निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed