फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   not electric conection in 32 health centers

32 उपकेंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बिजली कनेक्शन नहीं

Wed, 13 Apr 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
not electric conection in 32 health centers
बड़गो स्वास्थ्य उपकेंद्र बदहाल पड़ा।संवाद - फोटो : KHALILABAD
32 उपकेंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बिजली कनेक्शन नहीं
विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर बिजली-पानी का इंतजाम नहीं
गर्मी के मौसम में बगैर बिजली के स्वास्थ्य कर्मी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोगों को घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति शासन गंभीर है। ऐसे में स्वास्थ्य उपकेंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के जरिए लोगों को स्वस्थ रखने की मुहिम चलाई जा रही है, लेकिन सेहत सुधारने की इस मुहिम पर बिजली व पानी का संकट बना हुआ है। बिजली कनेक्शन के अभाव में गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य कर्मियों व आने वाले लाभार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि जिले में 32 स्वास्थ्य उपकेंद्रों व हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर विद्युत कनेक्शन ही नहीं लग सका है। ऐसे में शासन की मंशा पर पानी फिर रहा है।
जिले में 183 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। इसके साथ ही 90 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी क्रियाशील हैं। इन उपकेंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। इधर, शासन ने निर्देश जारी किए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य उपकेंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी अपने केंद्रों पर ही रात्रि निवास करेंगे। जहां पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर क्रियाशील है, वहां कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को प्रति माह 400 ओपीडी करनी है, लेकिन सबसे गंभीर बात यह है कि जिले के 32 स्वास्थ्य उपकेंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बिजली व पानी का इंतजाम अभी तक नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो खलीलाबाद ब्लॉक के अशरफावाद, बड़गो, डड़वा, गड़सरपार, गिरधरपुर, कर्री, मगहर, रौरापार, मेंहदावल के बढ़याठाठर, बाराखाल, बेलौली, मेंहदावल, परसा पांडेय, नाथनगर के सिकरी, छितही, कालीजगदीशपुर, पौली के चकिया, परसहर, उमरिया पांडेय, भगवतनगर, गोइठा, सेमरियावां के भाटपार, छगुलिया बगुलिया, कानपारा, करही, महदेवा, तिलजा, बघौली ब्लॉक के बकहा, धनखिरिया, बेलहर ब्लॉक के लंगडावार, सिया कटाई, हैंसर बाजार ब्लॉक के तामा के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं है। इसके साथ ही पानी का भी संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

इंसेट-
जिले के जिन स्वास्थ्य उपकेंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बिजली का कनेक्शन नहीं है, इसके लिए विद्युत निगम को पत्र भेजा गया है। जल्द ही इन केंद्रों पर विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मोहन झा, अपर सीएमओ
कोट
स्वास्थ्य विभाग के पत्र के बारे में जानकारी नहीं है, यदि विद्युत कनेक्शन के लिए पत्र आया है तो औपचारिकता पूरी कराकर विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
-आरके सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed