फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   not cook Mdm

स्कूल का हैंडपंप खराब, दो माह से नहीं बन रहा एमडीएम

Sun, 04 Dec 2016 11:26 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 04 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
not cook Mdm
स्कूलों में समय पर तैयार नहीं हो सका खाना - फोटो : अमर उजाला
खलीलाबाद ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवापार में दो माह से हैंडपंप खराब है। जिसके चलते विद्यालय पर बच्चों को एमडीएम नहीं मिल रहा है। यह मामला जिला समन्वयक एमडीएम के निरीक्षण में खुला है। जिला समन्वयक ने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देते हुए जल निगम को पत्र भेजकर जल्द से जल्द हैंडपंप ठीक कराने की अपेक्षा की है। 
विज्ञापन


 बता दें कि आईवीआरएस रिपोर्ट के मुताबिक खलीलाबाद ब्लॉक के उच्च प्राथमिक माह से एमडीएम न बनने की रिपोर्ट मिली तो इसकी जांच करने के लिए शुक्रवार को डीसी एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद विद्यालय पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की तो पता चला कि विद्यालय पर लगा हैंडपंप दो माह से खराब है। 
विज्ञापन

विद्यालय के आसपास भी कोई हैंडपंप नहीं है। कुछ दुरी पर हैंडपंप है तो वहा से पानी लाना कठिन है।

डीसी एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद ने बताया कि 10 सितंबर से विद्यालय पर एमडीएम नहीं बन रहा है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि    हैंडपंप खराब है उसकी सूचना जल निगम के साथ ही बीईओ को भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ के माध्यम से भी जल निगम को पत्र भेजा गया था, पर हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया। डीसी ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है और बीएसए की तरफ से जल निगम के एक्सईएन को हैंडपंप ठीक कराने के लिए पत्र भेजा     गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed