फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   non certified school will be punished

बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कसी जाएगी नकेल

Tue, 03 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर Updated Tue, 03 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
non certified school will be punished
बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों पर नकेल कसना शुरू। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। जनपद में बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों पर बीएसए ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। उन्होंने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके साथ ही खंडवार मान्यता के चल रहे विद्यालयों की सूची तलब की है। 
विज्ञापन


जनपद में बिना मान्यता के कई स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें से कई तो परिषदीय विद्यालयों के बगल में खुल गए हैं, जिसके चलते छात्रों का नामांकन प्रभावित हो रहा है। शिक्षक लगातार रैली निकाल कर छात्रों का नामांकन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

विज्ञापन

 

लेकिन शत प्रतिशत नामांकन में उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। जिसको लेकर बीएसए ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन स्तर से बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर कार्रवाई के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जनपद में सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची विद्यालय के समिति के पंजीयन नवीनीकरण की तिथि एवं अन्य विवरण अंकित हो उसे कार्यालय में उपलब्ध कराएं। अपने अपने क्षेत्र में संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों को जिस समिति के पंजीकरण के अधीन विद्यालय संचालित किया गया हो उसके  नवीनीकरण की प्रति उपलब्ध कराई जाए।

 

यदि किसी विद्यालय के प्रबंधक द्वारा समिति के वैधता तिथि कालातीत होने के उपरांत भी विद्यालय संचालित किया जा रहा है। उनको तत्काल नोटिस दिया जाए और सोसाइटी पंजीकरण का नवीनीकरण कराने के लिए प्रबंधक को निर्देश दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed