फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   nomination start for gram prdhan

प्रधान व बीडीसी पद के लिए शुरू हुआ नामांकन

Sat, 03 Apr 2021 09:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
nomination start for gram prdhan
प्रधान व बीडीसी पद के लिए शुरू हुआ नामांकन
विज्ञापन

- ग्राम प्रधान पद के लिए 3,699 व बीडीसी सदस्य के लिए 2,473 लोगों ने भरा पर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शनिवार को कड़ी चौकसी के बीच ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लॉकों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह आठ बजे से शुरू हुई नामांकन की प्रक्रिया में पहले दिन ग्राम प्रधान पद के लिए 3,699 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 2,473 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1,057 लोगों ने पर्चा भरा। रविवार को भी नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा, इसके लिए एक बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे।
नामांकन के पहले दिन शनिवार को खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के लिए हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज के परिसर में सुबह आठ बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें ग्राम प्रधान पद के लिए 461, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 279 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 91 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 557, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 308 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 99 लोगों ने पर्चा भरा। हैंसर बाजार ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 430, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 259 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 103 लोगों ने नामांकन किया। पौली प्रतिनिधि के अनुसार पौली ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 296, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 207 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 118 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार मेंहदावल ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 320, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 263 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 204 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार सेमरियावां ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 527, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 391 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 123 लोगों ने पर्चा भरा। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बेलहर ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 272, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 175 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 121 लोगों ने नामांकन किया। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार सांथा ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 345, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 297 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 70 लोगों ने पर्चा भरा। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार बघौली ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 491, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 294 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 128 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान सभी ब्लॉकों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर बगैर मास्क के किसी को प्रवेश नहीं करने दिया गया, जबकि परिसर में ही थर्मल स्क्रीनिंग भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने भ्रमण कर लिया जायजा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के प्रथम दिन शनिवार को डीएम दिव्या मित्तल व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे जिला पंचायत सदस्य के नामांकन का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने खलीलाबाद के हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज में चल रहे नामांकन का भी हाल जाना। दोनों अधिकारियों ने बेलहरकला, सेमरियांवा, मेंहदावल व ब्लॉक सांथा का भ्रमण कर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। इसी तरह एडीएम मनोज कुमार सिंह और एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बघौली, खलीलाबाद के नामांकन पत्र दाखिल करने वाले स्थलों का निरीक्षण किया। जबकि सीडीओ अतुल मिश्र ने नाथनगर, हैंसर और पौली ब्लॉक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed