फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   nomination of two candidate

कांग्रेस प्रत्याशी समेत दो लोगों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Tue, 08 Feb 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
nomination of two candidate
मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार रफीका खातून नामांकन पत्र दाखिल करते ? - फोटो : KHALILABAD
कांग्रेस प्रत्याशी समेत दो लोगों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
विज्ञापन

- एडीएम व एएसपी ने भ्रमण कर लिया नामांकन का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन दो उम्मीदवारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही 15 लोगों ने नामांकन पत्र लिया। इस बीच एडीएम मनोज कुमार सिंह व एएसपी संतोष कुमार सिंह ने नामांकन कक्षों का जायजा लिया।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 313- विधानसभा खलीलाबाद से इंडियन नेशनल लीग के उम्मीदवार मो. अली और 312- विधानसभा मेंहदावल से कांग्रेस की उम्मीदवार रफीका खातून ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से अब तक पांच नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

चौथे दिन 15 लोगों ने नामांकन पत्र लिया है। इसमें 312- मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से राजाराम, जलालुद्दीन व मीनू सिंह ने निर्दल के रुप में नामांकन पत्र लिया, जबकि 313- खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से डॉ. मो. अय्यूब पीस पार्टी, रूपेश्वर मणि त्रिपाठी आम आदमी पार्टी, मीनू सिंह कांग्रेस, मो. अहमद समाजवादी पार्टी व इफ्तेखार अहमद, अरशद हुसैन ने निर्दल प्रत्याशी के रुप में पर्चे लिए। 314- धनघटा सुरक्षित विधानसभा के लिए लालजी प्रसाद समाजवादी पार्टी, अलगू प्रसाद समाजवादी पार्टी, अमित कुमार कांग्रेस और यशवंत चौहान, अरुण कुमार और राजेंद्र प्रसाद ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र लिया। नामांकन के दौरान एडीएम मनोज कुमार सिंह व एएसपी संतोष सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं नामांकन कक्षों में नामांकन प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता अनुपालन, कोविड प्रोटोकॉल एवं कानून व्यवस्था आदि से संबंधित स्थितियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed