{"_id":"5d5edf458ebc3e6c9a6159a0","slug":"nomination-khalilabad-news-gkp3186021123","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव : 20 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव : 20 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी।
- फोटो : KHALILABAD
छात्रसंघ चुनाव : 20 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
एचआरपीजी कॉलेज में अध्यक्ष के चार प्रत्याशी मैदान में, वाणिज्य संकाय के सिर्फ एक पर्चा भरा गया
कला और विज्ञान संकाय के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में 30 अगस्त को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए एक ही नामांकन होने से प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। वहीं कला और विज्ञान संकाय के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नहीं नामांकन नहीं किया।
पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सुबह दस बजे से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए आठ, उपाध्यक्ष के लिए तीन, महामंत्री के लिए पांच, पुस्तकालय मंत्री के लिए तीन, संकाय प्रतिनिधि के लिए एक नामांकन हुआ। दोपहर दो बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच का क्रम चला। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर डीएन पांडेय ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी पर्चे वैध पाए गए हैं। संकाय प्रतिनिधि में वाणिज्य संकाय में मात्र एक प्रत्याशी शांतेश्रर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। ऐसे में उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रामसोच यादव, डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. अमरनाथ पांडेय, डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. मंजू मिश्र, डॉ. संध्या राय, डॉ. अत्रेश सिंह ने नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। नामांकन शांति पूर्ण तरीके से निपट गया।
पदवार नामांकन
अध्यक्ष : अभिमन्यु सिंह, अमरजीत यादव, अवनीश चौबे, जितेंद्र चौधरी, दुर्गेश कुमार पाठक, प्रदीप कुमार यादव, रत्नेश्वर सिंह, सौरभ सिंह,
महामंत्री : अखिलेश यादव, तुफैल अहमद, नवीन कुमार यादव, मनमोहन सिंह, रामअनुज मौर्य
उपाध्यक्ष : गोपी कृष्ण, राजेश कुमार यादव, सौरभ पांडेय
पुस्तकालय मंत्री : दिनेश यादव, मोहम्मद माहताब आलम, शुभम मिश्र
नाम वापसी कल
छात्र संघ चुनाव में दाखिल नामांकन पत्रों की नाम वापसी 24 अगस्त को होगी। नाम वापसी के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। यह जानकारी चुनाव अधिकारी डॉक्टर डीएन पांडेय ने दी है।
विज्ञापन
जुलूस के चलते शहर में लगा रहा जाम
छात्र नेताओं ने नामांकन से पूर्व जुलूस निकाला। जुलूस के चलते शहर में बार-बार जाम लगा रहा। पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मेंहदावल बाईपास, समय जी स्थान तिराहा, मुखलिसपुर तिराहा और बैंक चौराहे पर कई बार जाम की समस्या उत्पन्न हुई।