फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nodel officer inspection in go aashram kendra

नोडल अधिकारी ने गो आश्रय केंद्रों की जांच की

Tue, 22 Oct 2019 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Nodel officer inspection in go aashram kendra
बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया, मौजूद पशुओं का मिलान भी कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र में संचालित अस्थायी गोवंशीय आश्रय स्थलों का मंगलवार को पशु पालन विभाग के उप निदेशक एवं नोडल अधिकारी पीसी भारती ने अपनी टीम के साथ सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने भ्रमण पंजिका, भंडार पंजिका, दैनिक पंजिका का निरीक्षण किया और अभिलेखों में मौजूद संख्या से पशुओं का मिलान भी कराया।
कैथवलिया गांव में बने गौशाले में उन्होंने एडीओ पंचायत से कहा कि तार कि बाउंड्री, बिजली, पानी की टंकी आदि की व्यवस्था शीघ्र कराएं। पशुओं को चारा-पानी की कमी नहीं होनी चाहिए, अन्यथा जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। नदी के तट पर बने कैथवलिया की गौशाला को दूसरे जगह शिफ्ट करने का भी उन्होंने निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद भगौसा, लोहरौली, कैथवलिया, भेलाखर्ग कला, अमराकोइल, मलौली आदि आश्रय स्थलों पर अस्थाई गौशालाओं पर मौजूद पशुओं का रजिस्टर से मिलान कराया। इसमें भगौसा गौशाला पर 17 पशु मौजूद रहे। लोहरौली गौशाला पर 18 पशु मिले। भेलाखर्ग कला गौशाला पर 11 पशु मौके पर थे। कैथवलिया गौशाला में 18, अमराकोइल गौशाले पर 11 और मलौली गौशाला पर 20 पशु मिले। इस दौरान पशुओं की देखभाल कर रहे श्रमिक रणजीत, झकरी, राम अजोर, हरिचंद्र, राम किशोरी आदि ने मानदेय न मिलने के संबंध में नोडल अधिकारी से शिकायत की। उन्होंने कहा कि फार्म भर कर ग्राम पंचायत अधिकारी को दें, सभी की मजदूरी खाते में भेज दी जाएगी। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव रवि वत्स, सौरभ चौधरी, राजेश पांडेय, देवेश गोस्वामी, प्रधान हरिप्रताप सिंह, बाबूराम, डिंपल सिंह, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed