फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nodal teachers are being served food in banned plastic

Sant Kabir Nagar News: नोडल शिक्षकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक में परोसा जा रहा है भोजन

Tue, 27 Feb 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 27 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nodal teachers are being served food in banned plastic
बीआरसी सेमरियावां पर चल रहे प्रशिक्षण में नोडल शिक्षकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक में दिया जा रहा
संतकबीरनगर। बीआरसी सेमरियावां में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ब्लॉक में प्रत्येक विद्यालय के नोडल अध्यापकों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी में भोजन परोसा जा रहा है। जिससे शिक्षकों में रोष है।
विज्ञापन


विद्यालय में कभी नामांकित ना होने वाले बच्चे या विद्यालय में नामांकित पर आउट ऑफ स्कूल बच्चों को पाठ्यक्रम पर आधारित विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आयुसंगत कक्षा के अनुरूप दक्षता स्तर तक लाए जाने के लिए प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। ब्लाॅक में 78 प्राथमिक, 22 उच्च प्राथमिक और 40 कंपोजिट विद्यालय संचालित है। आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण के लिए ब्लाॅक के प्रत्येक विद्यालय से एक नोडल शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाना है। बीआरसी सेमरियावां पर दूसरे बैच में 100 ऩोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों को भोजन उपलब्ध कराया जाना है। शिक्षकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक में पैक करके भोजन परोसा जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बताया कि प्लास्टिक के बर्तन में खाना गर्म करना कैंसर की वजह हो सकता है। बोतल में बंद गर्म पानी पीना भी कैंसर को दावत देता है। गर्म होने के कारण प्लास्टिक में डाइऑक्सिन का रिसाव शुरू हो जाता है, जो पानी या खाने में घुलकर हमारे शरीर में पहुंचता है। भोजन को अगर थाली में दिया जाता तो कोई दिक्कत नहीं थी। इस संबंध में बीईओ आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों को भोजन थाली में ही दिए जाने की बात थी। अगर पन्नी में दिया जा रहा है तो यह गलत है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed