फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No trace of e-rickshaw driver Aman has been found yet

Sant Kabir Nagar News: ई-रिक्शा चालक अमन का अब तक नहीं लगा सुराग

Wed, 19 Feb 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 19 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
No trace of e-rickshaw driver Aman has been found yet
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी लापता हुए ई-रिक्शा चालक अमन की तलाश में जुटी टीमों को अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी भी मैदान में कूद गयी है। पुलिस उसके मोबाइल की सीडीआर निकालकर उससे बात करने वाले लोगों को क्राॅस चेक करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

बैरमपुर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक अमन के 10 फरवरी को लापता होने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस टीम स्थानीय एवं गैर जनपद के सभी संभावित जगहों पर तलाश में जुटी हुई है। वही अमन के मोबाइल का सीडीआर निकालकर उसके लापता होने से पहले किए गए नंबर पर बातचीत का जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ किया जा रहा है। इधर अमन का मामला अब राजनैतिक रंग भी लेने लगा है। एक दिन पूर्व समाजवादी पार्टी के नेताओं ने एसपी आफिस पर पहुंचकर ज्ञापन देकर अमन के तलाश की मांग किया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश का हर जतन कर रही है। फिर भी अभी तक पुलिस को अमन का कोई सुराग नहीं लग पाया है। अमन का मोबाइल अभी भी बंद चल रहा है। जिसके वजह से उसका लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज एवं पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम जांच एवं कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed