{"_id":"64496b152cf5b925610f77ab","slug":"no-space-in-delhi-and-mumbai-trains-till-june-khalilabad-news-c-7-1-141507-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जून तक दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जून तक दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में जगह नहीं
Wed, 26 Apr 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।
संतकबीरनगर। ट्रेनों के टिकटों के लिए मारामारी शुरु हो गई है। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में जून तक कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में इन दोनों जगहों सहित कुछ और शहरों का सफर करना मुश्किल हो गया है।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से रोजाना दिल्ली और मुंबई के लिए तीन ट्रेनें चलती हैं। कोलकाता के लिए एक और जयपुर के लिए एक साप्ताहिक ट्रेन चलती है। यहां से रोजाना करीब 1,000 बुकिंग टिकट लेकर यात्री सफर करते हैं। 1,500 के आस-पास चालू टिकट के यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। भीड़ का आलम यह है कि जून तक एक भी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।