फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No solution to road dispute since last 15 years...got only assurance

Sant Kabir Nagar News: 15 साल से रास्ते के विवाद का समाधान नहीं...मिला तो बस आश्वासन

Sat, 02 Mar 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 02 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
No solution to road dispute since last 15 years...got only assurance
- तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं फरियाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में संपूर्ण समाधान दिवस का तहसीलों में आयोजन किया गया। खलीलाबाद तहसील सभागार में जनपद के कई हिस्सों से पहुंचकर फरियादियों ने न्याय की गुहार लगाई। सेमरिया ब्लाॅक के करौता निवासी 80 वर्षीय धर्मदेव चौधरी ने रास्ते के विवाद के समाधान की आस लगाए आला अधिकारियों को बताया कि उनके मकान के सामने रास्ते की जमीन पर कुछ दबंग कब्जा कर लिए हैं। जिसके लिए 2009 से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन आदेश के बावजूद आज तक रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
खलीलाबाद तहसील में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, एसडीएम शैलेश दुबे के सामने पहुंचे धर्मदेव ने कहा कि घर के सामने रास्ते की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिलाधिकारी के अलावा अन्य अधिकारियों से कई बाद फरियाद कर चुका हूं। अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ। यह सुन अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बोले फरियादी
पूर्वजों के बसाए जमीन पर निवास करते हैं। भूमिधारी की जमीन पर रहते हैं। नक्शे में भी आबादी की जमीन घोषित है, लेकिन अब सरकारी व वन विभाग की जमीन बता उजाड़ने की कोशिश की जा रही है जो गलत है। हमें न्याय चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामहित, निवासी, बरईपाल

कलुवां में उनका खेत है जो उसके ससुर के नाम पर है। ससुर के मरने के बाद से वरासत की कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिसका लाभ उठाकर एक व्यक्ति उसके खेत से धान काट ले गया और खेत कब्जा करने का नीयत रखता है। उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए। उसने बताया कि इससे पूर्व चार बार पत्र दे चुकी हूं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
सुनीता, निवासी, कलुवां

बिजली कनेक्शन काॅमर्शियल है। बिजली निगम का बकायेदार भी नहीं है। परिसर से बिजली का पोल अधिक दूर होने के कारण केबल बार-बार क्षतिग्रस्त हो जा रहा है। जिससे आगजनी की आशंका बनी रहती है। स्थितियों पर ध्यान देते हुए परिसर में बिजली पोल लगवाए जाए। इससे पूर्व भी तीन बार शिकायत कर चुके हैं पर समाधान नहीं हुआ है।
संजय कुमार चौधरी, निवासी, भदाह



168 मामलों में 17 का निस्तारण


संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 168 मामलों में से 17 का ही निस्तारण हो पाया। बाकी मामले संबंधित विभागों को भेज दिए गए। धनघटा तहसील में डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त ने फरियाद सुनीं।
उसी दौरान दुघरा तिवारी गांव निवासी धूपा देवी पत्नी बिल्लर ने वरासत न किए जाने का प्रार्थना पत्र देकर राजस्व विभाग के कार्य प्रणाली को उजागर कर दिया। धूपा देवी का कहना था कि पति की मौत हुए चार साल से अधिक का समय व्यतीत हो गया। तभी से बच्चों और अपने नाम से वरासत करने के लिए लेखपाल से लेकर कानूनगो तक चक्कर लगा रही हूं। लेकिन वरासत नहीं हो पा रहा है। इस मामले में डीएम ने तत्काल वरासत करने के निर्देश लेखपाल को दिए।
बारीडीहा गांव निवासी द्रोपती देवी ने कहा कि उनकी उम्र 75 वर्ष से अधिक की है। दो साल पहले तक वृद्धा पेंशन मिलती थी। लेकिन अब पेंशन मिलना बंद हो गया। जिसे चालू करने के लिए कई बार प्रार्थनापत्र दिया। पारसीर गांव निवासी बीपत पुत्र रामजस का कहना था कि उनका बैनामा जमीन पर गांव के कुछ लोग जबरन अतिक्रमण कर लिए हैं। यह हाल अन्य लोगों का रहा। धनघटा तहसील में कुल 54 मामले आए और दो का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ केशवनाथ, तहसीलदार योगेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

खलीलाबाद तहसील में सीडीओ संत कुमार ने समस्या सुनीं। यहां पर 55 मामले आए और चार का निस्तारण हुआ। मेंहदावल में एडीएम जय प्रकाश और एएसपी शशि शेखर सिंह ने जनसमस्याएं सुनीं। यहां 58 मामले आए और 11 का निस्तारण हुआ। इस दौरान अरूण वर्मा, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, नायब तहसीलदार गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed