फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No seating arrangement in municipal office

Sant Kabir Nagar News: पालिका दफ्तर में बैठने की वयवस्था नहीं

Sun, 14 Jul 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
No seating arrangement in municipal office
- आबादी बढ़ी पर पुराने कार्यालय में चल रहा पालिका कार्यालय
विज्ञापन

- नया भवन बनाने के लिए दो करोड़ योजना फाइलों में दबी
- कर्मचारियों व फरियादियों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी बढ़कर एक लाख से ऊपर हो गई है। इससे पालिका कार्यालय आने वालों फरियादियों की तादात भी बढ़ी है, बावजूद इसके नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारियों और फरियादियों तक के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है। नगर पालिका का नया भवन बनाने के लिए दो करोड़ योजना बनी है, लेकिन यह अभी फाइलों में दबी हैं। लोगों का कहना है कि पालिका दूसरे को छत मुहैया करा रही है और खुद के बैठने का इंतजाम नहीं कर पा रही है।

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का कार्यालय आजाद चौक पर है। यहां कर्मचारियों और आम लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है। अक्तूबर 2020 में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का सीमा विस्तार हुआ और 16 ग्राम पंचायतों को शहर में शामिल कर लिया गया। इसके कसैला, डीघा, मैलानी, बड़गो, बनियाबारी, गौसपुर, सरैया, उस्का आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विभिन्न कार्य से प्रतिदिन लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्हें बैठने की व्यवस्था न होने से परेशानी हो रही है। इस समस्या को देखते हुए पालिका प्रशासन ने करीब छह माह पूर्व बड़गो में पालिका का नया कार्यालय स्थापित करने के लिए पहल की। कार्ययोजना भी बनी और इस पर दो करोड़ खर्च होने का अनुमान जताया गया। बावजूद इसके अब भी बड़गो में नए भवन के निर्माण के लिए कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिसके कारण अभी भी पुराने कार्यालय से कार्य संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय पर जलभराव की समस्या को लेकर आए कमलेश कुमार, राधेश्याम आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन आवास योजना के तहत लोगों को छत मुहैया करा रहा है, लेकिन खुद के कार्यालय भवन को लेकर गंभीर नहीं है।


नगर पालिका परिषद के नए कार्यालय के लिए बड़गो में जमीन देखी गई है। साथ ही कार्ययोजना तैयार की गई है। जल्द ही नए कार्यालय भवन के लिए कार्य शुरू कराया जाएगा।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed