{"_id":"6a2b1e61fc231acaf507a0c8","slug":"no-roadways-bus-service-on-the-rajghat-semariyawan-route-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-152012-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राजघाट- सेमरियावां मार्ग पर रोडवेज बस सेवा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राजघाट- सेमरियावां मार्ग पर रोडवेज बस सेवा नहीं
विज्ञापन
सांथा। राजघाट-सेमरियावां होकर जनपद मुख्यालय खलीलाबाद के लिए परिवहन निगम की कोई बस सेवा नहीं है। इसके चलते यात्रियों को ऑटो व टैक्सी से सफर करने को मजबूर होना पड़ता है। इससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
राजघाट-सेमरियांवा होते हुए जनपद मुख्यालय की दूरी करीब 40 किलोमीटर है। इस मार्ग पर परिवहन निगम की कोई बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राजघाट से सेमरियावां होते हुए जिन यात्रियों को जनपद मुख्यालय तक का सफर करना होता है। वह लोग राजघाट से ऑटो से सेमरियावां बाजार आते हैं। यहां से खलीलाबाद के लिए ऑटो या टैक्सी का सहारा लेते हैं।
40 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 100 रुपये यात्रियों को खर्च करने पड़ते हैं। परेशानी ऊपर से उठानी पड़ती है। इस क्षेत्र के अब्दुल खान, हासिम खान, मनोज यादव, राजकुमार, राजदेव यादव, रामकेश यादव, खुशी मोहम्मद, रंजीत गुप्ता आदि लोगों का कहना है कि राजघाट से सेमरियावां मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा न होने से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
वर्तमान समय में 40 किलोमीटर की दूरी तय करने में कई जगह टैक्सी बदलनी पड़ती है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।