{"_id":"6a778cf2f1222659cb09799d","slug":"no-investigation-into-allegations-of-financial-irregularities-at-baurvyas-college-even-after-15-days-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-155227-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बौरव्यास काॅलेज में वित्तीय अनियमितता के आरोपो की 15 दिन बाद भी जांच नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बौरव्यास काॅलेज में वित्तीय अनियमितता के आरोपो की 15 दिन बाद भी जांच नहीं
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। राष्ट्रीय इंटर काॅलेज बौरव्यास में वित्तीय अनियमितता, अधिक फीस वसूली और मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी के आरोपों की जांच अब तक नहीं हो सकी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंधक को निर्देशित किया था कि जांच समिति बनाकर अनियमितता के आरोपों की जांच जल्द से जल्द कार्यालय में प्रस्तुत करें जिससे विभागीय एक कार्रवाई की जा सके।
ग्राम बौरव्यास निवासी राम मिलन पुत्र भोला ने 13 जुलाई को जनसुनवाई पोर्टल पर कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध नौ बिंदुओं पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कॉलेज में छात्रों से मनमानी फीस की वसूली जा रही है, मध्यान्ह भोजन में अनियमितता बरती जा रही है और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रेषित पत्र में प्रबंधक, राष्ट्रीय इंटर काॅलेज बौरव्यास को निर्देशित किया था कि वह अपने स्तर से जांच समिति गठित कर प्रकरण की जांच कराएं और आख्या मय संस्तुति के साथ अविलंब उपलब्ध कराएं। अब तक डीआईओएस का आदेश निर्गत हुए लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी न तो कोई जांच समिति गठित की गई और न ही विभाग को कोई आख्या भेजी गई।