फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No holiday would build MDM teacher

छुट्टी में एमडीएम नहीं बनवाएंगे शिक्षक

Wed, 25 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 25 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
No holiday would build MDM teacher
प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्रीष्मावकाश में विद्यालय पर खाना बनाए जाने का विरोध किया गया। इसके साथ ही एमडीएम न बनवाने का निर्णय लिया गया। इस बाबत डीएम को एक पत्र भी भेजा गया।  
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि ग्रीष्मावकाश में विद्यालय खोलकर खाना बनवाने का निर्णय गलत है। शिक्षक छुट्टी के चलते अपना कार्यक्रम पहले से ही तय कर  रखे है। ऐसे में यह संभव नहीं है। यह शिक्षको से अन्याय है। ग्रीष्मावकाश में एमडीएम के वितरण से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक अलग रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री व संरक्षक से 19 मई को बेसिक शिक्षा सचिव से वार्ता हुई थी इसमें सचिव ने वादा किया था कि ग्रीष्मावकाश में एमडीएम बनवाने में शिक्षकों का सहयोग नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कि शिक्षक संघ ने निर्णय लिया है कि एमडीएम से शिक्षक पूर्ण रूप से अलग रहेंगे। इस अवसर पर गंगा प्रसाद यादव, विजय नाथ यादव, जयराम वर्मा, शोएब अख्तर, रामनाथ यादव, सुयेब अहमद, ओम प्रकाश यादव, एबारत अली, संत कुमार मिश्र, विष्णु कुमार श्रीवास्तव, जफीर अली करखी, पवन कुमार, रामजीवन, राम स्नेही, मधुकर यादव समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों ने जताया विरोध 
संतकबीरनगर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी केे ज्ञापन दिया। जिसमे ग्रीष्मावकाश में विद्यालय खोलकर एमडीएम बनाए जाने का विरोध किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि छुट्टी में एमडीएम बनाने का कार्य न करवाया जाए। इसे तत्काल बंद किया जाए। इस अवसर पर सुरेश कुमार मौर्य, केशरी लाल, मारकंडेय राय, राजेंद्र कुमार, शिव प्रसाद सिंह, हरिकिशोर सिंह, रामलाल मधुकर, कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed