फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   no found doctor in investigation to CMO

बिना चिकित्सक के संचालित होते पाया गया पीएचसी दानोकुइयां

Thu, 24 Feb 2022 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
no found doctor in investigation to CMO
बिना चिकित्सक के संचालित होते पाया गया पीएचसी दानोकुइयां
विज्ञापन

- सीएमओ के औचक निरीक्षण में खुला मामला
- चिकित्सक समेत चार मिले अनुपस्थित, वेतन रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। सीएमओ डॉक्टर इंद्र विजय विश्वकर्मा ने सेमरियावां सीएचसी व पीएचसी दानोकुइयां का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो एएनएम व दो महिला चिकित्सक अनुपस्थिति पाए गए। जिस पर उनका वेतन रोक दिया है और स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही सेमरियावां चौराहे पर स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण कर रजिस्ट्रेशन व अन्य अभिलेख मांगा है। नोटिस देकर अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने पर सील करने की चेतावनी दी है।

सीएमओ डॉक्टर इंद्र विजय सुबह 10: 30 बजे पीएचसी दानोकुइयां पहुंचे। परिसर में गंदगी और कर्मचारी आवास में गंदगी और खिड़की का दरवाजा टूटा पाए जाने पर नाराजगी जताई। सीएमओ ने बताया कि महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुष्का चार दिन से लगातार अनुपस्थिति चल रही हैं। वहीं आयुष महिला डॉक्टर कौसर नाजिम एक दिन अनुपस्थिति मिलीं। एएनएम नीरज भारती, उमा सिंह एक दिन अनुपस्थिति पाई गईं। इन सबका वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। लैब सहायक अश्वनी सीएचसी पर अटैच और फार्मासिस्ट अरुण कुमार को दवा लेने जाना बताया गया। पीएचसी में स्टाफ नर्स मुकेश मीना व वार्ड आया रेनू श्रीवास्तव और स्वीपर अनवार मौके पर मिले। वहीं सीएमओ ने सेमरियावां चौराहे के इस्लामाबाद मोहल्ले में स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां डॉक्टर नहीं मिले। मरीज सेंटर के पास मौजूद थे। नोटिस देकर डायग्नोस्टिक सेंटर का रजिस्ट्रेशन, डॉक्टर नाम और अन्य अभिलेख समेत आदि ब्योरा मांगा गया है। अभिलेख प्रस्तुत न करने पर सेंटर सील किया जाएगा। सीएचसी सेमरियावां के निरीक्षण में सबकुछ ठीक ठाक होने की बात बताई गई। सीएचसी में साफ-सफाई बेहतर बने रहने पर जोर दिया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर जगदीश पटेल, डॉक्टर जावेद अख्तर, डॉक्टर इश्तियाक अहमद, राम संजीवन, बीपीएम राजेश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed