फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No eligible voter should be excluded from the electoral roll.

Sant Kabir Nagar News: कोई भी पात्र मतदाता सूची से न रहे वंचित

Mon, 08 Dec 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
No eligible voter should be excluded from the electoral roll.
एसआईआर को लेकर भाजपा कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में उप​स्थित भाजपा कार्यकर्ता ।स्रोत - भाज
संतकबीरनगर। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि एवं प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहने पाए। भाजपा का संकल्प है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। अपात्र का नाम सूची में शामिल न होने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले मतदाता सूची में कई भी विसंगतियां थीं। एक व्यक्ति का कई स्थानों पर नाम होना या विस्थापित विलोपित व्यक्तियों के नाम सूची में बने रहना इसका उदाहरण है। इससे मतदान प्रतिशत प्रभावित होता था। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूती के लिए जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस अभियान को लेकर जनता में अनावश्यक भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं को सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने में सहायता करनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को भी निर्देश दिया कि मतदाता सूची को शुद्ध सटीक और त्रुटिरहित बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में यह कार्य योजना भी बनाई गई की मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सूची का अध्ययन करें और समय पर दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, विधायक धनघटा गणेश चौहान, संयोजक आदित्य यादव, विधान सभा संयोजक धनंजय पांडेय, नरेंद्र पांडेय, शक्ति मणि त्रिपाठी, विनोद पांडेय, अनिरुद्ध निषाद, गणेश पांडेय, कौशलेंद्र सिंह, बसंत तिवारी, भूपेंद्र सिंह, अमर राय, किरण प्रजापति ज्ञानेंद्र मिश्र, अनिल पांडेय, भगवानदास, रामनैन, कन्हैया आदि मौजूद रहे। संवाद

एसआईआर को लेकर भाजपा कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता ।स्रोत - भाज

एसआईआर को लेकर भाजपा कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता ।स्रोत - भाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed