फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nishad Party leader Abdul Azim joined Subhaspa

Sant Kabir Nagar News: सुभासपा में शामिल हुए निषाद पार्टी के नेता अब्दुल अजीम

Sun, 14 Sep 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Nishad Party leader Abdul Azim joined Subhaspa
लखनऊ में अब्दुल अजीम को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर -स्रोत आयो
संतकबीरनगर। निषाद पार्टी के नेता अब्दुल अजीम पर नौ सितंबर की रात में अज्ञात बाइक सवारों ने गोली चला दी थी। जिसमे गोली उनकी जांच में लगी थी। उन्होंने अपने को निषाद पार्टी का प्रदेश सचिव बताया था। मामला मीडिया में सुर्खियों में आया तो पार्टी ने उनसे किनारा कस लिया। रविवार को लखनऊ में सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के टेमा रहमत निवासी अब्दुल अजीम निषाद पार्टी से जुडे रहे। वे अपने को निषाद पार्टी का प्रदेश सचिव बता रहे थे। नौ सितंबर की रात में नव्वा गांव के पास बाइक सवारों ने उनकी कार में गोली मारी थी। गोली उनकी जांच में लग गई। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। मीडिया में खबर प्रकाशित हुई तो निषाद पार्टी के जनसंपर्क अधिकारी राजीव यादव ने बकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि मीडिया से पता चला कि कुछ लोग अपने को निषाद पार्टी का प्रदेश सचिव बता रहे है। इसका निषाद पार्टी खंडन करती है। इसके बाद पार्टी ने उनसे किनारा कस लिया। रविवार को अब्दुल अजीम लखनऊ में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed