फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   nirman khand 2 existance finished

लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड दो का जिले में अस्तित्व खत्म

Mon, 26 Jul 2021 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
nirman khand 2 existance finished
डाक बगले के पास स्थित लोक निर्माण विभाग का भवन।संवाद - फोटो : KHALILABAD
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड दो का जिले में अस्तित्व खत्म
विज्ञापन

शासन ने जारी किया आदेश, अब निभाएगी भवन निर्माण की जिम्मेदारी
जेई व एई सहित करीब 50 कर्मचारियों पर पड़ेगा प्रभाव
प्रांतीय खंड पर सड़कों के निर्माण की जिम्मेेदारी, बढ़ेगा बोझ
संतकबीरनगर। जनपद में लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड दो का अस्तित्व अब समाप्त हो गया है। अब तक जिले में सड़कों के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे निर्माण खंड दो को समाप्त करने का शासन ने आदेश जारी कर दिया है। साथ ही इस खंड का नाम परिवर्तित करते हुए निर्माण खंड भवन बस्ती कर दिया है। इससे संभावना है कि यह कार्यालय बस्ती स्थानांतरित हो जाएगा। साथ ही यह इकाई अब सड़कों की जगह बस्ती मंडल में भवन निर्माण की जिम्मेदारी संभालेगी।
जिले में अभी तक सड़क निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड व लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दो के जिम्मे था। दोनों खंडों के अलग-अलग अधिशासी अभियंता तैनात किए गए थे। प्रांतीय खंड जहां नई तहसील भवन के सामने से संचालित हो रहा था, वहीं, निर्माण खंड दो का कार्यालय डाक बंगला परिसर में चल रहा था। इस बीच शासन ने निर्माण खंड दो का जिले में अस्तित्व समाप्त कर दिया है। यहां तैनात अधिशासी अभियंता का दूसरे जनपद में स्थानांतरण कर दिया है, हालांकि, अभी तक रिलीव नहीं हुए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि निर्माण खंड दो का नाम भी परिवर्तित कर दिया गया है। अब इसे निर्माण खंड भवन बस्ती के नाम से जाना जाएगा। यानी अब इस खंड के जिम्मे सरकारी भवनों के निर्माण की जिम्मेदारी होगी। सरकार के इस निर्णय के बाद अब इस खंड का कार्यालय बस्ती मंडल मुख्यालय पर स्थानांतरित करने की संभावना है। ऐसे में यहां काम करने वाले जेई, एई सहित करीब 50 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। इससे कर्मचारियों में मायूसी देखी जा रही है। कारण यह है कि अधिकतर कर्मचारियों के बच्चे जिले के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यही नहीं अब जिले में सड़कों के निर्माण की पूरी जिम्मेदारी प्रांतीय खंड के ऊपर आ गई है। ऐसे में जर्जर हो चुकीं सड़कों की मरम्मत को लेकर समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

इंसेट-
शासन का निर्देश प्राप्त हुआ कि लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड दो को अब निर्माण खंड भवन के रूप में जाना जाएगा। इसके तहत अब बस्ती मंडल के तीनों जिलों में सरकारी भवनों के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। आगे जैसा शासन का निर्देश प्राप्त होगा, उसी आधार पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामजीत प्रसाद, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड दो
इंसेट-
शासन के निर्देश पर निर्माण खंड दो को अब निर्माण खंड भवन बस्ती के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। अभी आदेश प्राप्त हुआ है। अभी पूरी प्रक्रिया में दो से तीन महीने लगेंगे। जैसा शासन का निर्देश मिलेगा, उसी के अनुसार आगे की तैयारी की जाएगी। प्रांतीय खंड सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए कटिबद्ध है।
-राजेश निगम, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed